बेगूसराय- 19 जुलाई को मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने तेज की तैयारी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के दिनांक 19 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित बेगूसराय भ्रमण के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गांधी स्टेडियम, बेगूसराय, बी.पी. इंटर स्कूल, बेगूसराय, आईओसीएल बरौनी परिसर एवं आसपास का क्षेत्र तथा मुख्यमंत्री के आवागमन हेतु निर्धारित संपूर्ण सड़क मार्ग को ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के ड्रोन, मानवरहित हवाई यान (UAV) अथवा रिमोट संचालित उड़ान उपकरण के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेगूसराय को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, ड्रोन संचालकों एवं संबंधित संस्थाओं से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश का पूर्णतः पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें।

Join us on: