लापता मासूम का शव 4 दिन बाद कुएँ से बरामद!

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

रामगढ़(दुमका)

गुंडरो गांव के बाहर कुआं से चार दिनों से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद

इस दर्दनाक घटना से लोग डरे सहमे और अचंभित, पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान

खोजी कुत्ता के द्वारा पुलिस घटना की तह तक पहुंचने का कर रही है प्रयास

प्रखंड क्षेत्र से आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है|इस दर्दनाक घटना से लोग डरे सहमे और अचंभित है| रामगढ़ थाना क्षेत्र के सुसुनिया पंचायत अन्तर्गत गुंडरो गांव के बाहर एक कुप से पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है| रामगढ़ पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है|जानकारी के अनुसार सुसुनिया पंचायत के बारांटांड गांव के जैकल टुडु का पांच वर्षीय बच्चा अपने साथियों के साथ 28 दिसंबर को घर से निकला था| रातभर इंतजार करने के परिजनों ने सभी दोस्तों ,सगे संबंधियों के यहा खोजबीन की लेकिन कही कोई पता नही चल पाया| आज 31 दिसंबर को एक चरवाहे ने गुंडरो गांव के बाहर एक कुप में पानी में तैरते हुए एक शव होने की जानकारी ग्रामीणों को दी| बच्चे के मां बाप खबर मिलने पर तुरंत कुप पर पहुंचे|वहां अपने बच्चे की शिनाख्त कर रोने चिल्लाने लगे|ज्ञात हो कि सात माह पुर्व नोखेता पंचायत के इलाजपहाडी गांव में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या अज्ञात हत्यारे ने कर दी थी, जिसमें आज तक पुलिस उक्त हत्यारे को पकड़ नही पाई है| पुलिस का अनुसंधान आज भी जारी है|इस मामले रामगढ़ थाना के प्रभारी एसआई संतोष कुमार ने बताया कि शव को कुप से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु दुमका भेजा गया है|उन्होंने बताया कि यह हत्या है या कोई अन्य कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है|बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा खोजी कुत्ता के द्वारा पुलिस घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है|वही मृतक के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है|घटना को लेकर ग्रामीणों का रोष बढ़ता जा रहा है|ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की कार्यशैली से हम परेशान हैं|

Join us on:

Leave a Comment