बिहार स्टेट बार काउंसिल के जनसंवाद में जुटे प्रबुद्धजन, एनडीए प्रत्याशी को समर्थन का भरोसा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!



बिहार स्टेट बार काउंसिल के मंच से बांकीपुर में भाजपा की जीत का संकल्प

बांकीपुर में भाजपा की जीत विकास और सुशासन की जीत होगी : विवेक ठाकुर


‎पटना, 16 जुलाई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर श्रीकृष्णापुरी, पटना स्थित बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष ब्रह्माकांत शर्मा के आवास पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

‎जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद विवेक ठाकुर, विधायक संजय गुप्ता, विधान परिषद सदस्य अरविंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने उपस्थित लोगों से आगामी उपचुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने और एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि बांकीपुर में भाजपा की जीत विकास और सुशासन की जीत होगी। उन्होंने लोगो से बांकीपुर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

‎कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक मतदाता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने भाजपा के विकास, सुशासन और जनसेवा की नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए एनडीए प्रत्याशी को अपार बहुमत से विजयी बनाने का आश्वासन दिया।

‎वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में बांकीपुर में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशी की जीत आवश्यक है। जनसंवाद के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में बांकीपुर में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार स्टेट बार काउंसिल की ओर से किया गया।

Join us on: