रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ढाब में देर रात एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या से इलाके में मचा हड़कंप। आज बुधवार की अहले सुबह पल्सर 220 बाइक पर सवार युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार उर्फ शंकर अमीन, पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार, अभिमन्यु कुमार आदि लोगों को सूचना मिलने पर सभी घटनास्थल पर पहुंचे, उनके द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद अहियापुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर छानबीन शुरू की। पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर घटना की जांच शुरू कर दी मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया FSL की टीम ने घटनास्थल पर तकनीकी जांच कर सुबूत इकट्ठा कर फारेंसिक लैब ले गई। मृतक की पहचान फगुनी भगत के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई जो मूल रूप से मोतीपुर के रहने वाले है, वर्तमान में कोल्हुआ गांधी नगर में किराए के मकान में रहता था। वह होर्डिंग (फ्लैक्स बैनर) लगाने का काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, परिवार के लोग चीत्कार मारकर रो रहे थे। इस मामले में एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगने से मौत हुई है, प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश या पुराने विवाद का लग रहा है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से अनुसंधान (जांच) कर रही है। परिजनों के बयानों और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हांलाकि स्थानीय स्तर पर दबे जुबान लोगो को बीच चर्चा बनी हुई है कि मृतक युवक का संदिग्ध गतिविधिया बनी रहती है, एक मजदूर वर्ग का व्यक्ति 220 पल्सर बाइक लेकर आखिर रात के समय में वह ढाब में क्या करने आया था। घटनास्थल पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को एसकेएमसीएच (SKMCH), मुजफ्फरपुर पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।



