हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये कैंडल मार्च!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


आज नवादा में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते दिखे। आपको बता दें कि कैंडल मार्च अग्रवाल पेट्रोल पंप से निकलकर मेन रोड होते हुए प्रजातंत्र चौक पहुंचा, जहां लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। आपको बता दें कि मृतका के पिता देवेंद्र प्रसाद ने 12 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति धीरज कुमार, भैसुर नीरज कुमार, सास वीणा देवी एवं गोतनी ज्योति कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मृतका की बहन ने बताया कि वर्ष 2018 में मेरी बहन काजोल की शादी धीरज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के वक्त दहेज में 17 रुपये नगद एवं 3 लाख रुपैया का सामान दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही 8 लाख रुपये या फिर चार पहिया वाहन की मांग होने लगी। असमर्थता जताने पर मेरी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। इतना ही नहीं मेरी बहन को जलाकर मारने की कोशिश की गई। जिससे वह झुलस गई थी। इस बीच ससुराल से किसी ने फोन किया कि काजोल की तबीयत काफी बिगड़ गई है। जिसे इलाज के लिए विम्स पावापुरी में भर्ती कराया गया। फिर वहां से बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना 9 दिसंबर की बताई जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment