रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहसराय में ड्यूटी के दौरान यातायात थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार पर अज्ञात हमलावरों ने पीछे से ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी का हालचाल जाना। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
यातायात डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार पर ईंट से हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।



