रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी समाहरणालय स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे योगेन्द्र कुमार के द्वारा जन सुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 40 व्यक्तियों की समस्याएँ सुनी गईं। यह कार्यक्रम स्थानीय जनता की शिकायतों को सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तक पहुँचाने तथा त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जन सुनवाई में उपस्थित आवेदकों ने विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनमें घरेलू विवाद, संपत्ति-सम्बन्धी झगड़े, आबकारी व शांति- व्यवस्था से संबंधित समस्याएँ सुनी, इसके अलावे ट्रैफिक व सुरक्षा के संबंधित मुद्दे भी को भी सुना गया। आगे वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत ध्यानपूर्वक सुनी तथा तथ्यों की त्वरित पुष्टि के पश्चात आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए। एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निवारण स्थानीय पुलिस प्रतिष्ठा व जन विश्वास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक तथा थाना प्रभुओं को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का त्वरित सत्यापन कर आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक कदम उठाएँ और प्रभावित पक्षों को समाधान की स्थिति से अवगत कराएँ। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि अथवा शांति-व्यवस्था भंग करने वाले कृत्यों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ शिकायतों का निष्पक्ष निपटारा करेगा। जानकारी के अनुसार, आज सुनवाई के दौरान जिन मामलों में तात्कालिक हस्तक्षेप संभव था, उन पर तुरंत कार्रवाई आरंभ कर दी गयी। जिन मामलों में विस्तृत जांच आवश्यक होगी, उनके संबंध में नोटिस तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है और निर्धारित समय-सीमा में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। जन सुनवाई के सफल आयोजन से स्थानीय नागरिकों में संतोष की भावना देखी गई और लोगों ने पुलिस के साथ सहयोग बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है।




