नवादा- हिसुआ में IG विकास वैभव ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन!

SHARE:

नवादा / सोनू सिंह ।

आज नवादा जिला के हिसुआ थानान्तर्गत आयोजित लोक संवाद गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा भाग लिया गया l गोष्ठी के दौरान उपस्थित आमजनों/समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा आमजनों से जुड़ी सामुहिक समस्याओं को खुलकर पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष रखा गयाl पुलिस महानिरीक्षक द्वारा भी सभी को आश्वस्त किया गया कि आमजनों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा l बैठक में उपस्थित लोग इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित एवं आशान्वित दिखे l मगध क्षेत्र की जिला पुलिस आमजनों को आश्वस्त करती है कि उनसे जुड़े समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकता होगी l साथ ही जिला पुलिस आमजनों से यह भी अपील करती है कि कोई भी समस्या चाहे वह कितनी भी छोटी क्यूँ ना हो बिना किसी डर/भय के संबंधित थानों को अवगत कराएं ताकि थाना स्तर से अपेक्षित कार्रवाई यथाशीघ्र की जा सके l

Join us on: