रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी के ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ शनिवार को बेनीपट्टी पहुंचे। एसपी बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीपीओ अमित कुमार के साथ अनुमंडल के भौगोलिक जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने केस निष्पादन की तेजी, संगठित बदमाशों की जानकारी, इंडो नेपाल बॉर्डर के बाबत विस्तार से जानकारी ली।
वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि, फिलहाल वे सभी अनुमंडल क्षेत्र का जायजा लेकर स्थानीय मुद्दे को समझ रहे है। पुलिसिंग में बेहतर करने के लिए काम होगा। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र से सटे इंडो नेपाल बॉर्डर है। जहां से शराब तस्करी की जाती है। जिसे सख्ती से रोकथाम करना है। यहां आपराधिक कृत्य कर अपराधी नेपाल भाग जाते है, इस को लेकर भी काम किया जाएगा। एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ से जानकारी लेने के बाद ग्रामीण एसपी सीधे बेनीपट्टी थाना पहुंचे। जहां एसएचओ और अन्य पुलिस पदाधिकारियों से आवस्यक जानकारी लिए। इस दौरान एसडीपीओ अमित कुमार, साइबर डीएसपी अंकुर कुमार भी ग्रामीण एस पी के साथ मौजूद रहे।




