रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मोहन श्रीवास्तव एवं सत्येंद्र नारायण सिंह के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
गया, 11 जुलाई। शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ डॉ. मोहन श्रीवास्तव एवं सत्येंद्र नारायण सिंह के सम्मान में भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार उर्फ झुन्ना ने की। समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दोनों नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्षों के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में गगनभेदी नारों से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस में डॉ. मोहन श्रीवास्तव एवं सत्येंद्र नारायण सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना गया जिला ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने वर्षों तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण का लाभ अब पूरे बिहार कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित की नीतियाँ अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुँचेंगी। अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मोहन श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। आने वाले समय में संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बाईट मोहन श्रीवास्तव कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मोहन श्रीवास्तव एवं सत्येंद्र नारायण सिंह के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गयाजी