रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।
जीवेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जुटा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता के समर्थन के बल पर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।
बाइट – जीवेश मिश्रा, बीजेपी नेता सह पूर्व मंत्री




