:-राम कुमार की रिपोर्ट
कोडरमा। सूचना अधिकार मंच सचिव आरके बसंत ने जिले में रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने पर विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 20 दिसंबर से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं जिन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है।जो नियमों का पूरी तरह पालन ना कर खुला घूमते हैं। जिनके संपर्क में आने से ही संख्या बढ़ती जा रही है और भयावह स्थिति के कगार पर पहुंचने का अंदेशा होने लगा है। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी कोरोना जांच की व्यवस्था आवश्यक है। जो लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं और नियमों का पालन नहीं करते उन पर एफआईआर कर कोविड सेंटर में ही इलाज किया जाए। जिससे बढ़ती संख्या में कमी आ सकती है। प्रशासन द्वारा भी मास्क लगाने का कड़ाई से पालन कराया जाए एवं धारा 144 लगाकर भीड़ पर नियंत्रण किया जाए। जो लोग लाकडाउन झेल चुके हैं अब वे पुनः यह दंश झेलने की स्थिति में नहीं हैं।साथ ही उन्होंने उपायुक्त एवं सिविल सर्जन को इस विषय को संज्ञान में लेकर उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।जिससे इस जिले को कोरोना विस्फोट से बचाया जा सके।




