राम कुमार की रिपोर्ट
झुमरीतिलैया रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के द्वारा आज वर्ष 2022-23 सत्र के लिए टीम का चुनाव किया गया इस नई टीम के चयन के लिए चुनाव पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन जयकुमार गंगवाल को बनाया गया उन्होंने बड़े ही अनुशासन और पारदर्शिता के अनुसार चुनाव करवाया,रोटेरियन अजय अग्रवाल पूर्व में ही 22 -23 सत्र के अध्यक्ष नियुक्त हो चुके है उनके साथ उनकी टीम में सुशील जैन छाबड़ा,सुरेश जैन सेठी को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया, संतोष सिन्हा को सेक्रेटरी चुना गया ,संदीप सिन्हा ज्वाइंट सेक्रेट्री बने , अश्विनी राजगढ़िया को ट्रेजरर बनाया गया ,सिमरनजीत सिंह को सार्जेंट एट आर्म्स का पद मिला, क्लब एडमिनिस्ट्रेशन के लिए राजकुमार वर्मा ,मेंबरशिप के लिए नवीन आर्य, सर्विस प्रोजेक्ट के लिए रोहित कुमार ,पब्लिक रिलेशनशिप के लिए नवीन जैन, रोटरी फाउंडेशन के लिए प्रवीण वर्णवाल को डायरेक्टर चुना गया, वर्ष 2023,- 24 सत्र के लिए रोटरी के अध्यक्ष पद का भी चुनाव हुआ जिसके लिए विकास सेठ को चुना गया, उन्होंने कहा कि रोटरी सेवा के क्षेत्र के काम के लिए हमेशा तैयार है आने वाले दिनों में रोटरी समाज सेवा के क्षेत्र में और भी अधिक बेहतर कार्य करेगी , सर्वप्रथम आज राष्ट्रगान के साथ सभा की शुरुआत हुई, स्वागत संबोधन अध्यक्ष रितु सेठ ने दिया, महत्वपूर्ण सूचना सचिव नवीन जैन ने किया, रोटेरियन संजीव अग्रवाल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया सभी लोगों ने उनको बधाई दी उन्होंने सभी रोटेरियन को मास्क का वितरण भी किया मौके पर रोटेरियन सुरेश जैन, महेश दारू का ,कुमार पुजारा, कैलाश चौधरी, धर्मेंद्र प्रसाद, डॉ ए बी प्रसाद,अमर कुमार , आरती आर्य , आदि लोग उपस्थित थे




