रिपोर्ट :- संतोष चौहान
सुपौल :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुपौल नगर इकाई द्वारा विकासार्थ भारत सेवक समाज महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सह मंत्री कुंदन कुमार ने की। मौके पर अभाविप के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ० सुधांशु शेखर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है, जो पूरे वर्ष महाविद्यालय परिसरों में छात्रों की समस्याओं और हितों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करता है।
विभाग संयोजक राजेश कुमार ने कहा कि “ज्ञान, शील और एकता” के मूल मंत्र पर चलते हुए अभाविप आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि अभाविप व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है।
जिला संयोजक आलोक कुमार ने कहा कि संगठन द्वारा महाविद्यालयों में छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच लगातार कार्य किया जाता है।
कार्यक्रम में अभाविप के कार्यकर्ता अभय कुमार, नीरज कुमार, अभिमन्यु कुमार, विकार कुमार, सतीश कुमार, गोलू कुमार, चंदन कुमार, मनीष कुशवाहा, किशोर कुमार एवं सचिन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।



