मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार की डिलीवरी करने वाला डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार। गुप्त सूचना के आधार के आधार पर “रोको टोको अभियान” के तहत तीन बटिया के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार। पूछताछ ने डिलीवरी बॉय ने पुलिस को बताया प्रति खेप हथियार पहुंचाने के लिए मिलते है दस हजार रूपये।

मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक हथियार डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने पांच देशी पिस्टल, 05 मैगजीन, एक बाइक और एक मोबाईल को बरामद किया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया की बरियारपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की भागलपुर जिले से एक व्यक्ति अवैध हथियार को लेकर बाइक से मुंगेर की और आ रहा है,इसी सूचना के आधार के आधार वरीय अधिकारी के निर्देश पर बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार जिला आसूचना इकाई की टीम और सशस्त्र बल के साथ बरियारपुर तीन बटिया के पास विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जंहा घोरघट की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया ,परंतु वह बाइक घुमाकर भागने की कोशिश करने लगा और सशत्र बल के सहयोग से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पकड़ा गया। एसडीपीओ ने बताया की नाम पूछने अपना नाम मो शदकत अंसारी उर्फ़ करकु बताया ,जो मुफसिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक सीताकुंड का रहने वाला बताया। वही जब पुलिस ने पकड़ाए गए व्यक्ति की तलाशी ली तो मोटरसाइकिल हेंडल में टंगे झोले से पांच देशी पिस्टल एवं पांच अतिरिक्त मैगजीन को बरामद किया गया।

एसडीपीओ ने बताया की पकड़ाए गए मो शदाकत से पूछ ताछ की गयी उसने बताया की उसे भागलपुर के भगवान नाथ चौक लाइन होटल के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार दिया गया जिसकी डिलीवरी मुंगेर के बरदह गांव ले निवासी मो शलीम उर्फ़ फलोसन को करनी थी। उन्होंने बताया की पूछ ताछ के दौरान मो शदाकत ने बताया की पूर्ब में भी इस तरह की हथियार की डिलीवरी कर चूका है जिसके एवज में अच्छी रकम दी जाती है। एसडीपीओ ने बताया की मो शलीम उर्फ़ फलोसन की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गयी है इसके साथ भागलपुर में जिस व्यक्ति ने हथियार की डिलवरी दी थी उसका पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार शदाकत अवैध हथियार की डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और प्रति खेप पहुंचाने के लिए मोटी रकम लेता था। उन्होंने बताया की बरियारपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर मो सदाकत को जेल भेज दिया गया है।

बाइट : अभिषेक आनंद सदर एसडीपीओ मुंगेर

Join us on: