रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!
बिहार के कटिहार स्थित अमदाबाद में पति-पत्नी को पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में किया गिरफ्तार। पुलिस ने स्मैक तस्करी करने वाले पति-पत्नी के घर से छापेमारी कर 203.86 ग्राम स्मैक के साथ दो लाख छह हज़ार सात सौ नगद रुपया और एक इलेक्ट्रॉनिक तराज़ू बरामद किया।
पुलिस ने दोनों पति-पत्नी से पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि ये लोग नकली पेट्रोल भी बनाने का काम करते थे, आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में 2750 लीटर नकली पेट्रोल भी बरामद किए।
स्मैक तस्करों की पहचान कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र के भोलामारी निवासी मुबारक हुसैन और उसकी पत्नी मशकुरा बीबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




