रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में एक डेड बॉडी मिलने के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैलने लगी. दरअसल मामला कुढ़नी क्षेत्र के पुरुषोत्मपुर और अगनगर के बीच की बताई जा रही है. जहा सड़क किनारे एक किन्नर का डेड बॉडी बरामद किया गया है. जिसके बाद स्थानीय लोगो में स्थानीय पुलिस को लेकर कई सवाल है. हालाकि डेड बॉडी लड़की की है या किन्नर का इसका तो अबतक पता नही चल पाया है लेकिन ग्रामीणों ने गशती पुलिस कई सवाल खरे किए क्योंकि उक्त स्थान पर पहले भी अपराधिक घटना घट चुकी है.
इधर डेड बॉडी देखने के बाद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. लेकिन स्थानीय लोगो की माने तो शव की अबतक पहचान नहीं हो पाई, कुछ लोग तो कह रहे है की बाहर से लाकर इधर फेंक दिया गया है.
हालाकि क्या है पूरा माजरा यह तो पुलिस के जांच में ही पता चल पाएगा.
बाइट:- स्थानीय लोग



