वैशाली- किराना दुकानदार के घर पर बमबाजी, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

हाजीपुर: वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर में बीते देर रात बदमाशों ने किराना दुकानदार के घर पर बमबाजी कर दहशत फैला दी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
स्थानीय उदय मिश्रा ने बताया कि देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उनके दरवाजे पर 4 बम फेंके गए। उन्होंने कहा कि पहले लगा कि ट्रक का चक्का फटा है या पटाखे की आवाज है। सुबह देखा तो सुतली, शीशे, फूल के पौधे इधर-उधर बिखरे पड़े थे।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 2 विस्फोटित बम के अवशेष और 2 जिंदा बम बरामद किए हैं। दोनों जिंदा बमों को निष्क्रिय कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के लिए एफएसएल टीम और बम स्क्वायड को भी बुलाया गया है। सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने बताया कि उदय मिश्रा ने सूचना दी थी कि उनके कैंपस में सुतली बम मिला है और रात में आवाज आई थी। घटनास्थल से दो सुतली बम बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में पूर्व से भी विवाद चला आ रहा है। उदय मिश्रा के लड़के पर पहले से 3 से अधिक मामले दर्ज हैं। घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त मिला है, उसमें छेड़छाड़ की आशंका है। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है।उदय मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र की हत्या की साजिश रची जा रही है। इस संबंध में पहले भी सदर थाने में तनहा दर्ज कराया गया है। उन्होंने एसपी और डीएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई और कहा कि इलाके में अवैध सामान और नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री होती है।
पुलिस ने घरवालों से विस्तार से पूछताछ की है और साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।

Join us on: