भ्रष्ट उत्पात निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी, मुंगेर में भी दो ठिकाने पर रेड!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

भ्रष्ट उत्पात निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी ,मुंगेर में भी दो ठिकानों पर जारी।आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही छापेमारी।

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सिवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई थाना में मामला दर्ज करने के बाद गुरुवार सुबह उनके पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई। जिसमें मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर स्थित बड़ी काली स्थान के व्यसायिक भवन ओर चूआ बाग स्थित चंदन बाग गैस गोदाम के पास आवास पर छापेमारी की जा रही यह छापेमारी सुबह आठ बजे से शुरू हुई है जो अब तक चल रही है।जानकारी के अनुसार अधिकारी के पास उनकी वैध आय की तुलना में करीब 2.38 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति होने के साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है।

आर्थिक अपराध इकाई ने विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद एक साथ पांच स्थानों पर छापेमारी शुरू की। इनमें मुंगेर के लल्लूपोखर स्थित व्यवसायिक भवन, चंदनबाग स्थित पैतृक आवास, पटना के दानापुर स्थित मकान, सिवान स्थित उत्पाद विभाग का कार्यालय और वहां का किराये का आवास शामिल हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लल्लूपोखर स्थित मकान अंकेश राज गोंड ने करीब दो वर्ष पहले लगभग 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और आर्थिक अपराध इकाई ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही बरामदगी और जब्त दस्तावेजों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।

Join us on: