:- रवि शंकर अमित!
बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल डंडे से मारकर झपटने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 05 चोरी के मोबाइल फोन (अनुमानित मूल्य ₹1.10 लाख) बरामद किए गए। इस संबंध में जीआरपी बख्तियारपुर में कांड संख्या 66/2026 दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जीआरपी आपकी सुरक्षित, निर्भय एवं सुगम रेल यात्रा के लिए सतत् तत्पर हैं।
.
.




