3 बच्चे की माँ ने की घर के बाथरूम मे आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के पतौना थाना क्षेत्र अंतर्गत नाहस गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना से संबंधित खबर सामने आ रही है। जहां एक 32 वर्षीय महिला ने अपने ही घर के बाथरूम मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नाहस गांव के अशोक यादव की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, शोभा देवी अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। उनका बड़ा बच्चा छह वर्ष, दूसरा चार वर्ष तथा सबसे छोटा बच्चा महज एक वर्ष का है। मां की असमय मौत से बच्चों के सिर से माँ की ममता का साया उठ गया है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध दिखाई दिया।
लोगों ने घटना की सूचना संबंधित पतौना थाना को दिया। घटना की सूचना मिलते ही पतौना थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने दिया गया। पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले में यदि कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बेनीपट्टी डी एस पी अमीत कुमार ने स्वयं पहूंच कर जांच पर ताला किए। मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों को उन्होने बताया है की प्रथम दृश्या मामला आत्महत्या का है। आगे पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा है।

Join us on: