नवादा / सोनू सिंह ।
इस वक्त की बड़ी वारदात, नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव में सोमवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां पिता और पुत्र मिलकर मोटर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान सतर्क ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के किसान काफी परेशान थे। पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।




