रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
समस्तीपुर :जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोमवार शाम बदमाशों ने एक युवक को समझौते के बहाने घर से बुलाकर गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नौआचक गांव निवासी 24 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, पवन कुमार और उसके पट्टीदार के बीच करीब दो कट्ठा जमीन को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवादित जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी गई थी। सोमवार शाम पहले बातचीत के लिए बुलाकर समझौते की कोशिश की गई। इसके बाद करीब आधे घंटे बाद दोबारा फोन कर पवन को अकेले मिलने के लिए बुलाया गया। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जान बचाकर भागने के दौरान उसके पैर में गोली लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।अस्पताल पहुँचे एएसपी संजय कुमार पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया की ज़मीनी विवाद मे गोली मारी गई है पुलिस आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है!
बाइट : एएसपी संजय कुमार पांडे
@Ritesh Mishra India News




