जनता दरबार में लोगों के समस्याओं का हो रहा समाधान – मंत्री सुनील कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि प्रदेश भर से लोग आए थे और उन्होंने मुख्य रूप से ग्रामीण कार्य विभाग और ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद थे और उन्होंने कहा कि यह जनसुनवाई जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित की गई है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी वहां उपस्थित रहे और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कार्यक्रम की जानकारी ली।

इसी मौके पर श्रवण कुमार ने भारत तिवारी मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच बिठा दी है और सरकार पूरी तरह गंभीर है। उनकी तरफ से कहा गया कि इसमें पूरी निष्पक्ष जांच होगी। वहीं प्रशांत किशोर के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले भी मीडिया उन्हें बहुत ऊपर ले गया था और फिर नीचे गिरे थे। अब एक बार फिर आप लोग उन्हें नीचे से ऊपर गिरा दीजिए।

Join us on: