पूर्णियाँ- दो पक्ष में विवाद के बाद खूनी संघर्ष, कई लोग घायल, इलाके में तनाव।

SHARE:

रिपोर्ट – मलय झा!

पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र के इचालो पंचायत स्थित दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार चलने से कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डगरुआ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद रमजान अपने-अपने आइसक्रीम के ठेले के साथ हाटगाछी चौक पर आइसक्रीम बेच रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की अमीना खातून ने डगरुआ थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि आज सुबह उनकी बहू की बहन अपने मायके से मिलने उनके घर आई थी। उस दौरान मामूली कहासुनी हुई थी, जिसे स्थानीय लोगों की पहल पर सुलझा लिया गया था। लेकिन बाद में जब उनके दोनों पुत्र आइसक्रीम बेचने के लिए हाटगाछी चौक पहुंचे, तब उनकी बहू शाहीन के मायके पक्ष के लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोप है कि मोहम्मद रोहित समेत अन्य लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।लिखित शिकायत के बाद घटना की जाचं पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Join us on: