SSB एवं बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल निर्मित शराब एवं बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों मे तस्करी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर एवं बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब एवं बीयर की खेप के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
ये कार्वाई आसूचना के आधार पर 48 वीं वाहिनी एसएसबी एवं बिहार पुलिस की संयुक्त विशेष गश्ती टीम द्वारा मधवापुर पेट्रोल पम्प के नजदीक नाकाबंदी की गई। लगभग 2 . 33 बजे दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल से 23 कैन किंगफिशर बीयर (11.5 लीटर) तथा दूसरी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से 12 बोतल नेपाली एसी ब्लैक अंग्रेजी शराब (4.5 लीटर) बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वे नेपाल के मतिहानी स्थित शराब की दुकान से शराब खरीदकर भारत लाए थे। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर बरामद शराब, बीयर एवं दोनों मोटरसाइकिलों सहित थाना मधवापुर को सुपुर्द कर दिया गया।

कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर राजेन्द्र कुमार ने कहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर शराब एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी के विरुद्ध 48 वीं वाहिनी एसएसबी लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कठोर निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी सीमा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Join us on: