जिलाधिकारी के निर्देश पर भूमिहीन पर्चाधारी को जमीन पर दिलाया गया दखल दिहानी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड अंतर्गत साहरघाट में थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एक भूमिहीन परिवार को बंदोबस्ती पर्चा के आधार पर उक्त जमीन पर शांतिपूर्ण तरीके से दखल-दिहानी कराया गया। यह कार्रवाई राजस्व अधिकारी पंकज कुमार, सीआई बसंत झा एवं थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।
राजस्व अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय द्वारा पूर्व में साहरघाट के रहने वाले भूमिहीन राजेश राम की पत्नी राजवती देवी के नाम बंदोबस्ती पर्चा के तहत 5 डिसमिल भूमि आवंटित की गई थी। कुल 34 डिसमिल भूमि में छह भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती की गई थी। आरोप है कि उन्हीं लाभार्थियों में से एक व्यक्ति ने राजवती देवी की जमीन पर कब्जा कर लिया था।
इसके बाद राजवती देवी ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। दिए गए आवेदन के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देश के आलोक में शनिवार को अंचल अमीन विकास कुमार द्वारा स्थल की मापी कर पिलर लगाया गया और प्रशासन की मौजूदगी में संबंधित भूमि का दखल-दिहानी कराया गया।
कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के नेतृत्व में एसआई अभिमन्यु प्रसाद सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Join us on: