भाकपा-माले जयनगर की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान पर चर्चा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

भाकपा-माले जयनगर की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं खेग्रामस के सदस्यता अभियान चलाने व जनसंघर्ष तेज करने का आह्वान। भाकपा-माले

बैठक मे खेत एवं मजदूर सभा के बिहार राज्य महासचिव स्वर्गीय कॉमरेड आर. एन. ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

ग्रामीण मजदूरों, खेतिहर श्रमिकों, किसानों, छात्रों और नौजवानों के सामने रोजगार, मजदूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी सवाल गंभीर रूप धारण कर चुके हैं। केंद्र एवं बिहार सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय जनविरोधी नीतियों को लागू करने में लगी हुई है।-धीरेन्द्र झा

ऐंकर– मधुबनी भाकपा-माले जयनगर की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड सचिव कॉमरेड भूषण सिंह की अध्यक्षता में जयनगर बस्ती स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय परिसर में संपन्न आयोजित किया गया। बैठक में पार्टी के मिथिलांचल प्रभारी कॉमरेड धीरेन्द्र झा एवं जिला सचिव कॉमरेड ध्रुव नारायण कर्ण भी उपस्थित रहे। आयोजित बैठक मे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी जनसंघर्षों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा किया।
बैठक की शुरुआत ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (खेत एवं मजदूर सभा) के बिहार राज्य महासचिव स्वर्गीय कॉमरेड आर. एन. ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करने साथ किया गया। उपस्थित आर्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड ठाकुर का निधन मजदूर एवं वामपंथी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवनभर मजदूरों, किसानों और मेहनतकश जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके अधूरे संघर्षों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के केन्द्रीय पोलितब्योरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी कॉमरेड धीरेन्द्र झा ने कहा कि आज ग्रामीण मजदूरों, खेतिहर श्रमिकों, किसानों, छात्रों और नौजवानों के सामने रोजगार, मजदूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी सवाल गंभीर रूप धारण कर चुका हैं। केंद्र एवं बिहार सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय जनविरोधी नीतियों को लागू करने में लगी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर आम जनता को संगठित करने तथा जनसमस्याओं को लेकर व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।
जिला सचिव कॉमरेड ध्रुव नारायण कर्ण ने मधुबनी जिले में चल रहे गरीब बसाओ आंदोलन एवं भूमि संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि भूमिहीन गरीबों को आवासीय एवं कृषि योग्य भूमि दिलाने की लड़ाई को और तेज किया जाएगा। उन्होंने खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा का व्यापक सदस्यता अभियान चलाने, घर-घर संपर्क स्थापित करने तथा गरीब, मजदूर, किसान, छात्र और नौजवानों को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अंत में प्रखंड सचिव कॉमरेड भूषण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की जनपक्षीय नीतियों एवं संघर्षों को गांव-गांव तक पहुंचाने, संगठन को अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के सवालों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
बैठक को तस्लीम मुस्तफा, नरेश ठाकुर, नजाम, मुमताज, महेश्वर पासवान, अताकरिम अंसारी, मोहन पासवान, गुड्डा गुप्ता, फूलो देवी, शिवो देवी, प्यारी देवी, उमेद जानकी देवी सहित कई लोगों ने उपस्थित थें।

Join us on: