सुपौल में स्व.रामविलास पासवान की 80वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान!

सुपौल :- लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक व भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत नेता रामविलास पासवान की 80वीं जयंती रविवार को सुपौल के चैनसिंहपट्टी में समारोह पूर्वक मनाई गई।
लोजपा (रामविलास) के सुपौल जिलाध्यक्ष गौतम कुमार ने जिला मुख्यालय से सटे चैनसिंहपट्टी गांव में समारोह आयोजित कर उनकी जयंती मनाई। कार्यक्रम में जिले भर के लोजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। समारोह में उपस्थित नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के दौरान लोजपा (रामविलास) स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान जी के बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान देश के सर्वमान्य नेता थे। “उनका जन्म” व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए हुआ था। उन्होंने हमेशा समाज में दलित शोषित और वंचितों के लिए आवाज बुलंद किए। उन्हीं के बताए मार्ग पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान जी देश और दुनिया में अपना परचम लहराने का काम कर रहे है। कार्यक्रम को आइटी सेल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पासवान एससी – एसटी जिलाध्यक्ष नथु पासवान, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगानंद पासवान, प्रधान महासचिव ललित कुमार भारती ने भी संबोधित किया।
जयंती के अवसर पर रामविलास पासवान जी के प्रतिमा लगाने के लिए चैनसिंहपट्टी निवासी शंकर पासवान ने एक कट्ठा जमीन दान देने की घोषणा की। उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान और बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करवाने के लिए अपने स्वेच्छा से पुश्तैनी जमीन दिये इसके लिए लौजपा जिला कमिटी उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष कविता पासवान, संतोष पासवान, रविन्द्र पासवान, शिवकुमार चौधरी, गोविन्द झा, प्रेम सागर झा, मनीष कुमार, लक्ष्मण पासवान, ब्रह्मदेव पासवान, सुरेश ठाकुर, रूपेश कुमार, शत्रुघ्न पासवान, लक्ष्मी पासवान, रामप्रसाद पासवान समेत कई लोग मौजूद थे।

Join us on: