रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
गयाजी: जिले के बेलागंज प्रखंड के कोरमथु पंचायत निवासी कौशल शर्मा ने पंचायत के वर्तमान मुखिया अनिल कुमार पर मनरेगा योजनाओं में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में एक नागरिक द्वारा पटना हाईकोर्ट में दायर सीडब्ल्यूजेसी के बाद तत्कालीन जिलााधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने 42 योजनाओं में से 39 योजनाओं में गंभीर अनियमितता और कार्य नहीं होने की बात अपनी रिपोर्ट में कही थी।
कौशल शर्मा के अनुसार, बाद में लोकपाल द्वारा की गई दूसरी जांच में सात योजनाओं में अनियमितता पाई गई और लगभग सात लाख रुपये की वसूली का आदेश दिया गया। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में तत्कालीन डीडीसी के निर्देश पर वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज हुई, जिसमें मुखिया सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि मुखिया द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को 2 जुलाई 2026 को गया न्यायालय ने खारिज कर दिया है और वर्तमान में वह फरार हैं। (इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि शेष है।)
कौशल शर्मा ने मुख्यमंत्री, जिलााधिकारी, उप विकास आयुक्त तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी से मांग की कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया को पद से हटाया जाए तथा उनके अधीन संचालित योजनाओं और वित्तीय कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए। उनका आरोप है कि भ्रष्टाचार के कारण पंचायत का विकास प्रभावित हुआ है।
बाईट – कौशल शर्मा
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गयाजी



