बेगूसराय- जो राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते थे आज सनातनी और राम भक्त बनने चले.- गिरीराज सिंह!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय -अपने संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर विपक्ष पर जमकर गरजे सांसद और भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में हुए चोरी मामले पर सवाल खड़ा करने वाले सपा नेता अखिलेश यादव एवं कपिल सिब्बत पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह लोग आज सनातनी बनने चले हैं जबकि इन लोगों मस्जिद और बैक बोर्ड की चिंता हमेशा से रहती सबसे बड़ी बात आजकल ओवैसी भी खुद को सनातनी बता रहे। भारत ही एक इकलौता देश है में हिंदू अल्पसंख्यकों के लिए या दुनिया में कहीं कुछ नहीं यह लोग सनातनी का ढोंग करके सवाल खड़ा कर रहे हैं जबकि यूपी मॉडल को आज दुनिया कोने-कोने के लोग जान रहे हैं। हद हो गई जो सोनिया राहुल दिग्विजय सिंह ओवैसी अखिलेश राम के अस्तित्व को नहीं मानते थे आज रामलाल की बात कर रहे हैं। चिंता मत कीजिए दूध का दूध पानी का पानी जांच में निकलकर सामने आएगा ही। वही मीडिया द्वारा अंत में आरा भोजपुर में हुए हाल ही में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जब सवाल किया गया तो उन्होंने खुद को कुछ बोलने से बचाते हुए बताया यह मामला पुराना हो चुका है उसे पर बोलना बेकार है। उन्होंने अंत में बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कैसे सच्चे देशभक्त थे जो देश में एक कानून एक संविधान की सोच रखते थे और आज यही है पूरा देश उनके विचारों से प्रेरित हो रहा है और हर जगह उनके विचार से लोग आगे बढ़ रहे हैं ऐसे में उनके जयंती पर उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित की।

बाइट- गिरिराज सिंह

Join us on: