रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
योगिया पेट्रोल पम्प पर पिस्तौल दिखाकर लूट की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार, एक फरार
मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र में आज दिन दहाड़े योगिया पेट्रोल पम्प पर पिस्टल दिखाकर लूट की कोशिश नाकाम हो गई। पेट्रोल पम्प पर तैनात कर्मचारी और स्थानीय लोगों की सक्रियता से तीन बदमाशों में से दो को धर दबोचा गया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश तेज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब पेट्रोल पम्प पर काम कर रहे कर्मचारी रोज के तरह सामान्य कामकाज में लगे हुए थे। तभी तीन संदिग्ध युवक आए और पिस्टल दिखाकर पैसा व मोबाइल लूटने का प्रयास करने लगे। पेट्रोल पम्प के कर्मचारीयो ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाने लगा और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान दो आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी गई, जबकि तीसरा आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना पाकर लदनियां थाना पुलिस बिना देर किए मौके पर पहुँच गई और पकड़े गए दोनो युवक को घायल अवस्था मे अपने नियंत्रित मे ले लिया। पुलिस ने दोनों पकड़े गए आरोपियों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों से पिस्टल व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। जिसकी फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया है कि फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी की पहचान कर ली जाएंगी। जिसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित कर दी गयी है। वहीं, लदनियां पुलिस ने कहा है कि पेट्रोल पम्प कर्मचारी की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ी वारदात होते-होते टल गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपीयों के खिलाफ सूसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर दें। घटना से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में अलर्ट रहने की भावना दिखाई दिया है। पुलिस ने आसपास के पेट्रोल पम्पों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अपराधीक घटना की पुनरावृत्ति को रोकी जा सके।




