रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री रंजीत यादव के संचालन में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125 वां स्मरण पक्ष जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित, वंदे मातरम गीत और मंचासीन मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर गोपाल जी ठाकुर, सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव, बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ,मेयर अरुण राय, पूर्व विधायक डॉक्टर रामप्रीत पासवान, प्रदेश मंत्री जन्मेजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भागेंद्र ठाकुर ,शंकर झा को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस से लेकर जन्म जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पार्टी मना रही है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र हित के लिए सर्वोपरि एवं समर्पित नेता थे।6 जुलाई 1901 ईसबी को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म हुई थी। शिक्षा राष्ट्र के निर्माण में उनका योगदान प्रमुख रहा। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए हमेशा तत्पर रहे। उनकी कार्यशैली अन्य नेताओं की अपेक्षा भिन्न रही। सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की भाजपा के सभी कार्यकर्ता 6 जुलाई तक सरल ऐप पर डिजिटल परीक्षण महाभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर प्रशिक्षण ले़। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने आगे कहा की डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संपूर्ण राष्ट्र की चिंता की तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके कार्य को आगे बढ़ाने का काम किया है । इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव जी के अथक प्रयास से मधुबनी जिला को केंद्रीय विश्वविद्यालय मिला है। यह मधुबनी की जनता के लिए गौरव की बात है। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रति हम सभी मधुबनीवासी आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व राष्ट्रवाद का रहा है, उन्होंने भारतीय जन संघ की स्थापना 1951 ई में की थी। इस मौके पर मधुबनी मेयर अरुण राय ने सभी नेताओं के सहमति एवं उपस्थिति में घोषणा करते हुए कहा मधुबनी नगर निगम में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाया जाएगा। जिसको लेकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेयर के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर कार्यकर्ता सम्मेलन में देवेंद्र कुमार यादव ,प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्र, सुबोध चौधरी ,सरोज सिंह, मनोज कुमार मुन्ना, सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, राधा देवी, प्रमिला पूर्व, शिव शंकर पांडे, संतोष भगत, हितेंद्र ठाकुर, अमरनाथ प्रसाद ,रणधीर खन्ना ,हरिश्चंद्र शर्मा, संजय पांडे, संजीव कुमार बादल, विनोद प्रसाद, आदित्य झा, कन्हैया साह, प्रतिमा रंजन, दीप्ति राउत,कविता झा, रीना सर्राफ,वरुण सिंह, चंद्रवीर यादव ,नागेंद्र राउत, जगन्नाथ राय ,वीरेंद्र मेहता, राजीव झा ,शंभू झा, मनीष झा उद्धव, सतीश कुमार, सुधीर मंडल ,धर्मेंद्र दास, शंभू झा, अरुण कांत झा, प्रफुल्ल झा, पवन साह, पवन झा, रामचंद्र यादव, शशि साहू ,दानी झा,, वरुण लाल दास ,राजा राम झा, सुनील कुंवर,प्रभात रंजन, रणधीर ठाकुर ,उपेंद्र शाह, वागीश कांत झा, अजय भगत, रामविलास यादव, मनीष करण, राम पुकार ठाकुर, रितु मंडल, राजकिशोर बुलेट, गणेश सिंह ,अशोक राम, धूव नारायण त्रिपाठी ,मनीष रंजन, दीपक यादव ,शंकर झा, विकास आनंद,सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।




