दर्द से कराहती रही महिला, सोती रही व्यवस्था; बांका के अमरपुर अस्पताल की रात ने खोली स्वास्थ्य तंत्र की पोल!

SHARE:


रिपोर्ट:चंद्रशेखर!

बांका के अमरपुर रेफरल अस्पताल की रात्रिकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि देर रात इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और परिजनों ने एक महिला को दर्द से कराहते हुए अस्पताल परिसर में जमीन पर बैठे पाया, जबकि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मी सोए हुए थे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि 24 घंटे इमरजेंसी सेवा का दावा करने वाले अस्पताल में रात के समय मरीजों को इलाज से पहले चिकित्सकों और कर्मियों को जगाना पड़ता है। साथ ही, मरीजों को अधिकतर बड़े अस्पतालों में रेफर किए जाने को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई।

मामले पर अस्पताल प्रशासन ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं सिविल सर्जन ने भी जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की बात कही है।

Join us on: