मानसिक रूप से दिव्यांग युवती गेंगरेप मामले मे त्वरित कार्वाई, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार दो फरार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव मे मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ हुए गेंगरेप मामले मे त्वरित कार्वाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध मे आरक्षी अधिक्षक योगेन्द्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि खजौली थाना क्षेत्र मे दिव्यांग युवती के साथ गेंगरेप मामले को गंभीरता से लेते हुए खजौली थाना पुलिस के द्वारा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही अन्य दो आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। इस मामले मे खजौली थाना अध्यक्ष सपन कुमार को पीड़ित युवती के परिजन द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर गेंगरेप से संबंधित 176/ 026 धारा 140 ( 3 ), 70 ( 1 ), 3 ( 5 ) बी एन एस के धाराओं मे मामला दर्ज कर आवस्यक कार्वाई की जा रही है। पीड़ित युवती के परिजन द्वारा दिए गए आवेदन मे बताया गया है कि युवती मानसिक रूप से दिव्यांग है। जो अपने धर से रात के समय सोंच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान दो युवक रौशन कुमार यादव एवं कन्हैया यादव उसे जबरदस्ती वाहन पर बिठा कर ले गए। जिस का बिरोध करने एवं चिल्लाने पर उसे चाकू दिखाकर जान से मार देने की धमकी देकर युवती को चुप्प करा दिया। दोनो युवकों ने उसे गांव से बाहर एक सुनसान मकान मे ले गया। जहां पहले से मौजूद तीसरा युवक रामानन्द यादव, पिता भोगेन्द्र यादव भी था। तीनो युवकों ने मिलकर युवती के साथ बाड़ी बाड़ी से दुष्कर्म किया। इसी दौरान रास्ते से जा रही एम्बुलेंस का सायरन सुनकर सभी आरोपी युवती को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह वहां से अपने घर आकर परिवार के लोगों को अपने साथ घटित सामुहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। तो परिजन द्वारा संबंधित खजौली थाना पहूंच कर युवती के साथ घटित सामुहिक दुष्कर्म से संबंधित आवेदन देकर न्याय को लेकर पुलिस से गुहार लगाई गई। प्राप्त आवेदन के आधार पर स्वयं खजौली थाना अध्यक्ष सपन कुमार ने मामला दर्ज कर कार्वाई प्रारंभ किए। पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। साथ ही साक्ष्य संकलन के लिए एवं जांच मे तकनीकी सहयोग के लिए तकनीकी टीम को भी मौके पर बुलाया गया। प्राप्त साक्ष्य एवं तकनीकी टीम के सहयोग से त्वरित कार्वाई करते हुए घटना मे सामिल रौशन कुमार यादव, पिता रामविलास यादव, गांव घुसकीपट्टी, थाना खजौली, जिला मधुबनी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां पुछता के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना मे अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। वही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। आगे एस पी ने बताया है कि सामुहिक दुष्कर्म मे सामिल फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले से संबंधित अभियुक्तों को कठोर से कठोर सजा दिलाने को लेकर न्यायालय से अपील किया जाएगा। ताकि आगे से कोई इस तरह का अपराध करने का दुस्साहस ना करें। गिरफ्तार अभ युक्त को न्यायिक हिरासत मे जेल भे दिया गया है।

Join us on: