जोगबनी- व्यपारियों ने गिराया भरत नेपाल सीमा पर लगा बैरियर, नेपाल पुलिस ने किया लाठी चार्ज!

SHARE:

रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!

अररिया जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा जोगबनी में अचानक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। नेपाल पुलिस ने की लाठी चार्ज

दरअसल नेपाल के रानी बाजार के सैकड़ों दुकानदारों ने सीमा पर लगे बैरियर को गिराकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.
जिसकी वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई एवं भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने वाले नागरिकों को कठिनाईयों का सामान करना पड़ा ।शुरुआत में दुकानदारों को समझाने का प्रयास नेपाल पुलिस द्वारा किया गया लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर दुकानदारों को खदेड़ दिया तब जाकर याता यात बहाल हुआ। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि रानी बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर पहले से बैरियर लगा था, जिससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।गुरुवार को प्रशासन ने उसी रास्ते पर जंजीर लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया. दुकानदारों का आरोप है कि इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया.

दुकानदारों का कहना था कि बाजार तक लोगों की पहुंच रुकने से कारोबार लगभग ठप हो गया. इसी नाराजगी में बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर उतर आए और सीमा पर लगे बैरियर को गिराकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जोगबनी-रानी सीमा बिहार और नेपाल के बीच व्यापार और लोगों की आवाजाही का महत्वपूर्ण मार्ग है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यापार, खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए सीमा पार करते हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा पर बार-बार होने वाले विवाद और प्रदर्शन का सीधा असर व्यापार, परिवहन और आम लोगों की जिंदगी पर पड़ता है. उनका मानना है कि दोनों देशों के प्रशासन को मिलकर ऐसा स्थायी समाधान निकालना चाहिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी भी न हो!

Join us on:

और पढ़ें