अररिया – आपसी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!

अररिया जिले के आरएस थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। युवक खून से लथपथ घर से करीब 200 मीटर दूर हरियाबाड़ा स्थित एनएच-27 किनारे मिला। जिसे आनन फानन में परिजन अस्पताल ले कर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में तनाव व्याप्त है।
मृतक की पहचान हरियाबाड़ा वार्ड संख्या-9 निवासी मो. शरीफ के 25 वर्षीय पुत्र समीउल्लाह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल समीउल्लाह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने समीउल्लाह पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। उसके पेट और गर्दन पर कई गहरे जख्म मिले हैं। हत्या के बाद अपराधियों ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुशील कुमार और आरएस थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि हत्या के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

Join us on:

और पढ़ें