बाढ़-इंस्टाग्राम पर महिलाओ के साथ फोटो डालकर करता था ब्लैकमेल,पीड़ित ने बदमाश को किया पुलिस के हवाले!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-बाढ़ थाना अंतर्गत गुरुवार शाम युवाओ ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौपा है, पकड़ाए युवक पर इंस्टाग्राम आईडी से लड़कियों और महिलाओ की खुद के साथ आपत्तिजनक फोटो शेयर करने का आरोप है। शाम में केटीएम बाइक से बाढ़ शहर में पीड़ित और उसके साथ लगभग दस युवाओ ने मिलकर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी जिस बाईक से था उसके आगे पीछे नंबर प्लेट नही लगा हुआ है, जिससे संदेह और गहरा हुआ।
पीड़ित ने बताया कि वह बीती रात्रि मोबाइल चला रहा था तभी इंस्टाग्राम पर उसे एक फोटो दिखा जिसमें उसकी मां के साथ एक युवक आपत्तिजनक फोटो शेयर किया था। उसने उस इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी निकाली लेकिन पता नही चला जिसके बाद उसने आज सुबह थाना में लिखित आवेदन दिया। जिसके बाद से वह आरोपी की तलाश में था। इसी दौरान उसे उसके दोस्तों से जानकारी मिली कि सन्नी कुमार नामक युवक इस प्रकार के कार्य करता है। जिसके बाद उसने भेटगांव निवासी युवक की रेकी की और उसे पकड़ा। आरोपी के मोबाइल में लगभग बीस लड़कियों और महिलाओ के साथ एडिटेड फोटो और विडियो मिले। वहीं उसके फोन में शराब बोतल बनाने के विडियो मिले, पीडित का आरोप है कि आरोपी कई माह पूर्व से शराब के धंधे में संलिप्त है। डेढ साल पहले भी इसके शराब के ठिकानों पर छापामारी हो चुकी है। इसके मोबाइल में दस से ज्यादा लड़कियों के नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट है। यह कई के साथ ब्लैकमेलिंग कर चुका है लेकिन शर्म से कोई इसके खिलाफ आवाज नही उठा सके लेकिन इन्होने थाना में शिकायत की। पीड़ित ने जांच की मांग की और आशंका जताई की ब्लैकमेलिंग कर यह रूपए कमाता होगा या गलत नियत से भी ऐसा कार्य करता होगा। आरोपी ने उसे बीती रात्रि उसे मैसेज किया और इस मामले को निपटाने की बात की थी। इसके मोबाइल में अन्य लड़कियों का फोटो है लेकिन उसे यह जानकारी नही है कि उसने उसे ब्लैकमेल किया है या नही, यह मोबाइल जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

बाइट – पीड़ित परिजन

Join us on:

और पढ़ें