मानवता को किया शर्मसार पैसे के खातिर बेटे ने किया माँ की हत्या!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है,नाथनगर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के उत्तर टोला कंझिया में एक 70 वर्षीय वृद्ध माँ की बेटे ने चंद रुपयों के कारण सोमवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी है,बाताया जा रहा है कि मृतक महिला को तीन पुत्र है जो एक दिल्ली में और अन्य दो पुत्र घर पर रहता था, कुछ दिन पहले मृतक माँ ने एक जमीन बिक्री किया था,वहीं बिक्री किये गये गये पैसे का बंटबारा सभी पुत्र को बराबर बराबर हिस्सा करने के बाबजूद बड़े पुत्र बुद्धू मंडल ने और रूपैये की माँग करते रहता था,जिसको लेकर अक्सर विवाद होते रहता था, जहाँ मौका पाते ही माँ को गोली मार दी,जो मौके पर ही उसकी मौत हो गयी, सुचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment