गांव के दबंगों ने एक युवक को गोलीमार कि हत्या!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के कोदराभीट्टा अठगामा दीयरा क्षेत्र में एक युवक को गांव के दबंगों द्वारा बाईजबरन गोलीमार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया हैं।वहीं इस मामले में पिडित घनश्याम मंडल ने थाना मे लिखित आवेदन देकर कहा हैं कि हमारे पुत्र त्रिपुरारी मंडल खेत में काम कर संध्या 5.30 बजे घर जा रहा था, तभी जोगिंदर मंडल,उर्फ कारे मंडल,दुसरा प्रसादी मंडल ,तीसरा सुबोध.मंडल,चौथा फन्टुश मंडल,पांचवां भरत मंडल,छठा मकिया मंडल ,सातवां गोविंद मंडल द्वारा पंचायत भवन को लेकर रंगदारी मांगने पर ठेकेदार द्वारा रंगदारी नहीं देने पर मना करने कि बात को लेकर गांव के अपराधियो द्वारा बाईजबर गोलीमार दी ।इस मामले को लेकर थाना में लिखित आवेदन देने पर अकबरनगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार दलबल के साथ पहुचकर घटना कि छानबीन करते हुए अपराधियों कि धरपकड़ तेज कर दी हैं।वहीं गांव के मुखिया अरविंद मंडल ने घटना कि स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन से मांग किए पुलिस कैंप दिया जाए ताकि गांव मे शांतिपूर्ण वातावरण रह सके।

Join us on:

Leave a Comment