रिपोर्ट – अमित कुमार!
तेजस्वी यादव ने RJD स्थापना दिवस को लेकर कहा कि 5 जुलाई को 38 जिलों में स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
और इस बार पटना में भी उसी दिन कार्यक्रम होगा। सभी जिला कार्यक्रमों से वे ऑनलाइन जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि हर कार्यक्रम का रिकॉर्ड रखा जाता है जिससे पता चलता है कि कौन नेता और कार्यकर्ता कितना एक्टिव है।
तेजस्वी ने कहा कि 1997 में पार्टी की स्थापना हुई थी और लालू यादव एकमात्र नेता हैं जो कभी झुके नहीं। उनको गिराने के लिए बहुत लोग लगे पर वो टूटे नहीं। आज जो लोग लालू जी को गाली देते हैं वो उन्हीं की देन से आगे बढ़े हैं। अब तो फैशन हो गया है कि जो लालू को गाली देगा वो आगे बढ़ेगा।
सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए तेजस्वी बोले कि वो लालू यादव की देन से ही वहां पहुंचे हैं। सम्राट चौधरी अमित शाह और नरेंद्र मोदी को दिखाने के लिए गाली दे रहे हैं कि वो ओरिजिनल भाजपा हो गए हैं। सरकार के पास कोई काम नहीं है इसलिए शहर का नाम बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू राबड़ी की सिक्योरिटी हटा दो। सम्राट चौधरी से अपनी पगड़ी संभली नहीं और वो हरा गमछा की बात करते हैं।
कानून व्यवस्था पर तेजस्वी ने आरोप लगाया कि जात देखकर एनकाउंटर हो रहा है और फेक एनकाउंटर हो रहे हैं। रिशु श्री मामले में कोई मंत्री अधिकारी गिरफ्तार नहीं हुआ। सुरक्षा इसलिए मिल रही है क्योंकि पद है।
चुनाव को लेकर तेजस्वी ने कहा कि बिहार गुजराती चलाएंगे या बिहारी जनता तय करेगी। RJD की सरकार बनने पर नौकरी की बौछार होगी। वो अंतिम सांस तक RSS भाजपा से लड़ने का काम करेंगे। सत्ता परमानेंट नहीं है इसलिए अहंकार में न रहें। NDA वालों को घमंड है तो अकेले लड़ें चुनाव, पता चल जाएगा। लड़ाई लड़ के जीतने में मजा आता है। फर्जी तरीके से MLA बना लिए लेकिन किसी के चेहरे पर खुशी नहीं है।
सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार को हटाकर भाजपा की सरकार बनाई गई। उपेंद्र यक्ष कुशवाहा को बेटा चाहिए, पतोहू को भी दीजिए। मांझी का भी वही हाल है, पूरा परिवार लगा हुआ है।




