मधुबनी- 50 लाख से अधिक के सोने चांदी के जेबरात व नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गैवीपुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेबरातों व नकदी सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर सुरक्षित निकल भागा। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिस्तेदार के यहां गए हुए थें। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, गैवीपुर गांव निवासी सुजय कुमार साफी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बीते 30 जून की सुबह घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में भाग लेने गये थे। जब वे 1 जुलाई सोमवाई की सुबह वापस लौटे तो घर की स्थिति देखकर स्तब्ध हो गये। घर की स्थिति ऐसी थी कि मुख्य द्वार व चारों कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने घर के तीन कमरों को खंगाला और सोने चांदी के जेबरात व नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब 58 तोला सोना, 3.5 से 4 किलो वजन के चांदी के जेबरात और 5 लाख रुपये नकद सहित कड़ोरो के सामानों की चोरी कर ली है। बात दें कि इस भीषण चोरी से परिवार सदमे में है। पीड़ित गृहस्वामी ने बेनीपट्टी थाना में आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करने और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। चोरी की इस बड़ी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिये हैं। वहीं कई स्थानीय लोगों ने बताया है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है। पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों के गिरोह को जल्द से जल्द पकड़ने का आग्रह किया है।

Join us on: