पूर्णियाँ पुलिस को बड़ी सफलता, 2 किलो स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – मलय झा!

पूर्णिया पुलिस ने स्मैंक तस्करी के बड़े रैकेटस का खुलासा किया है। पुलिस ने 2 किलो स्मैक के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन लग्जरी गाड़ी, ₹23000 और 7 मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि करीब 30 लख रुपए मूल्य के 2 किलो स्मैक बरामद किया है।साथ ही 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बंगाल से स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। जब जांच पड़ताल की गई और वाहन जांच की गई तो अलग-अलग जगह से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो कटिहार से जबकि तीन अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें सदानंद शाह उर्फ शंकर शाह, शिवम कुमार ठाकुर दोनों बेलौरी चौक के निवासी हैं जबकि मोहन कुमार मंडल सतडोभ के निवासी हैं। वहीं धमदाहा के अविनाश कुमार उर्फ आकाश, सनी सिंह उर्फ समीर भागलपुर निवासी के अलावे कुर्साकाटा निवासी अमरेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है । एसएसपी ने कहा कि कुछ अपराधी जेल से भी इस सिंडिकेट को चला रहे हैं ।उसको भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें कई पुराने हिस्ट्री शीटर भी है । कुछ लोग बंगाल में जेल में बंद है। उन्हें भी रिमांड पर लेने की कवायत की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि यह पूरा नेटवर्क नॉर्थ ईस्ट मणिपुर से लेकर बंगाल और बिहार तक जुड़ा है। इनके सरगना की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया कर लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि बरामद स्मैक का बाजार मूल्य करीब 30 लाख रुपए है।

बाईट..डॉ.शौर्य सुमन,SSP पूर्णिया

Join us on: