पूर्णिया- सेंट्रल जेल के डिटेंशन सेंटर में 3 साल से बंद बांग्लादेशी नागरिक फरार!

SHARE:

रिपोर्ट – मलय झा!

पूर्णिया के सेंट्रल जेल के डिटेंशन सेंटर केंद्र में पिछले 3 साल से बंद बांग्लादेशी नागरिक मन्ना फरार हो गया है। मन्ना बांग्लादेश के नारायणपुर जिला के अजीज नगर थाना इलाके के जमशेद जलक सिकंदर शाह का पुत्र है । बताया जाता है कि सेंट्रल जेल के डिटेंशन सेंटर केंद्र का खिड़की का रड तोड़कर मन्ना फरार हो गया है। एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने कहा कि इस मामले में खजांची हाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है । उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी के द्वारा टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। कि जेल के संसीमन केंद्र से बांग्लादेशी नागरिक कैसे फरार हुआ। इसके पीछे किसकी लापरवाही है। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गोरतलब है कि 2023 ईस्वी में सुपौल के बिहपुर में एसएसबी ने बांग्लादेशी नागरिक मन्ना को गिरफ्तार किया था। उनके पास भारत में प्रवेश के लिए ना तो पासपोर्ट वीजा था ना ही कोई वैध कागजात था । 2023 ईस्वी में ही उन्हें सुपौल से पूर्णिया सेंट्रल जेल के संसीमन केंद्र में भेजा गया था। तब से वह वहीं बंद था ।बताया जाता है कि इसके अलावे कई विदेशी कैदी भी पूर्णिया सेंट्रल जेल के संसीमन केंद्र में बंद है।

बाइट..डॉ. शौर्य सुमन, एसएसपी पूर्णिया

Join us on: