मधुबनी के पुलिस अधीक्षक ने किया मधेपुर थाना के नए भवन का निरीक्षण, जुलाई के अंत तक होगा शिफ्ट!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने मंगलवार को मधेपुर थाना के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। हैंडओवर से पहले भवन की गुणवत्ता और सुविधाओं का पुलिस अधीक्षक द्वारा जायजा लिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रश्मि कुमारी, बिहार पुलिस बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के जूनियर इंजीनियर और मधेपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना का नया भवन लगभग बनकर तैयार है। भवन में महिला-पुरुष हाजत, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, थानाध्यक्ष कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और पुलिसकर्मियों के लिए बैरक सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कुछ छोटे-मोटे कार्य शेष हैं जिन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। जुलाई के अंत तक मधेपुर थाना नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
वर्तमान में मधेपुर थाना पुराने जर्जर भवन में चल रहा है। नए भवन में शिफ्ट होने से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा और फरियादियों को भी सुविधा होगी। पुलिस अधीक्षक ने निर्माण एजेंसी को तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया।

Join us on: