एनटीपीसी बाढ़ में 400 MWh बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) परियोजना का शिलान्यास!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

एनटीपीसी बाढ़ में दिनांक 29 जून 2026 को श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक (परिचालन), एनटीपीसी लिमिटेड ने 400 MWh बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (Battery Energy Storage System-BESS) परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री एल. के. बेहेरा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व-1), श्री सी. सत्य रामा कृष्ण, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी बाढ़ तथा श्री महेश गोविंद केंडे, प्रबंध निदेशक, एनजीएसएल उपस्थित रहे ।

BESS परियोजना विद्युत ग्रिड की विश्वसनीयता एवं स्थिरता बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण तथा मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से अतिरिक्त विद्युत ऊर्जा का भंडारण कर आवश्यकता के समय ग्रिड में उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे ऊर्जा दक्षता और ग्रिड की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

शिलान्यास समारोह के उपरांत निदेशक (परिचालन) ने स्टेज-I के नियंत्रण कक्ष का भ्रमण कर स्टेशन की परिचालन संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके पश्चात प्रशासनिक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने BESS परियोजना तथा बाढ़ स्टेशन के विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

अपने दौरे के समापन पर निदेशक (परिचालन) ने अशोक भवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री हरेकृष्ण जेना, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री अजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), तथा श्री अरुण कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन), श्री आलोक कुमार त्रिपाठी, पूर्णकालिक निदेशक, एनजीएसएल सहित एनटीपीसी एवं एनजीएसएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Join us on:

और पढ़ें