शेखपुरा- उत्तम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार!

-शेखपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कारे गांव निवासी उत्तम शर्मा की गोली मार कर हत्या कियें जाने के मामले के दो मुख्य आरोपी उदय यादव और रोबिन यादव को घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी की गिरफ्तारी पर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दिया। एसडीपीओ डॉ० राकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपी रिश्ते में मामा और भांजा है जो बारदात के बाद से मटोखर गांव के एक घर में छिपे हुए थे। देर रात को ही एसडीपीओ की अगुवाई में पुलिस टीम ने घर को घेरकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद पिस्तौल को एसएफएल जांच में भेज दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गोली मारने में इस पिस्तौल का उपयोग हुआ है या नहीं। बताते चले कि रविवार की देर शाम को अवैध खनन पर कब्जे की जंग में कारे गांव के उत्तम कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि इस हत्याकाड मृतक के छोटे भाई उदय शर्मा के द्वारा सदर थाना में मुकद्‌द्मा दर्ज कराया गया है जिसमें कारे गांव के रोविन यादव, सिकंदर यादव एवं मटोखर के उदय यादव सहित कुल सात लोगों को नामजद किया गया है।

वाईट – डॉ राकेश कुमार – एसडीपीओ -शेखपुरा

Join us on:

और पढ़ें