रिर्पोट: चंद्रशेखर कुमार!
बांका जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में 26 वर्षीय विवाहिता प्रियंका देवी की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर फेंक दिया गया। डुमरहार गांव के समीप कटा हुआ सिर बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास और ननद को हिरासत में लिया है, जबकि पति और ससुर फरार हैं। पुलिस धड़ की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है। बांका के बेलहर थाना पुलिस शव को कब्जे लेकर जाँच में जुटी!




