सीवान से प्रमोद की रिपोर्ट!
सीवान में प्रसिद्ध कचहरी दुर्गा मंदिर में चोरी मां दुर्गा की प्रतिमा से लाखों रुपए की हार की चोरी हो गई।जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।चोरी हुई हार की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है।वहीं चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जिसमें दो महिलाएं चोरी की घटना को अंजाम देती हुई दिखाई दे रही है।इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश बना हुआ है।सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली है।घटना नगर थाना क्षेत्र के कचहरी दुर्गा मंदिर की है।बताया जा रहा है कि मंदिर में पूजा करने आई दो महिलाएं दर्शन-पूजन के दौरान मौके का फायदा उठाकर मां दुर्गा की प्रतिमा के गले से हार निकालकर फरार हो गई।जब पुजारी ने मां दुर्गा के गले से हार गायब पाया तो हड़कंप मच गया।जिसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला गया।जिसमें दो महिलाएं चोरी करती हुई दिखाई दे रही हैं। मंदिर समिति के अनुसार चोरी हुए हार की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश हो गया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वहीं, जिले के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा भी मंदिर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की घटना स्पष्ट रूप से कैद हुई है तथा संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
बाइट टू बाइट
पूरन कुमार झा, एसपी सीवान।
श्रद्धालु।
समिति के सदस्य।




