बाढ़ में सनसनी खेज घटना, 13 वर्षीय किशोरी ने की फाँसी लगाकर आत्महत्या!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना अंतर्गत कबीरचक गांव में 13 वर्षीय एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कबीरचक गांव निवासी सोनी पासवान की पुत्री हाँसो कुमारी के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम परिवार के लोगों ने किशोरी को घर में फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि हाँसो कुमारी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और इसी कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही बेलछी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
हालांकि, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

बाइट – परिजन

Join us on: